सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव की थी रहने वाली

विज्ञापन

धरहरा. सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की रात घायल महिला सावित्री देवी की मौत इलाज के दौरान मुंगेर सदर अस्पताल में हो गयी. मृतका धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव की रहने वाली थी. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम ईटवा गांव निवासी स्व रामाश्रय सिंह की पत्नी सावित्री देवी को बंगलवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने धक्का मार दिया. इसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी. लोगों ने बताया कि महिला सड़क पार कर अपने घर की देहरी पर चढ़ने वाली थी. तभी अनियंत्रित मोटर साइकिल सवार से उसे धक्का मार दिया. परिजन उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात ही उसकी मौत हो गयी. महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन