भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से स्वयंसेवक हुए अवगत
Published by : AMIT JHA Updated At : 19 May 2026 5:57 PM
सैद्धांतिक रूप से बताया गया कि भूकंप सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल कैसे किया जाना है.
मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा डीजे कॉलेज परिसर में आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के चौथे दिन मंगलवार को स्वयंसेवक भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से अवगत हुए. शिविर में मंगलवार को सबसे पहले पूर्वाह्न 6:30 बजे बीआरएम कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया. जिसके बाद बौद्धिक सत्र में रिसोर्स पर्सन हिंदी पीजी विभागाध्यक्ष प्रो हरिशचंद्र शाही ने युवा और नेतृत्व क्षमता पर चर्चा की. डॉ कृपाशंकर पांडे ने युवा और तनाव प्रबंधन पर अष्टांग योग के व्यावहारिक प्रयोग पर चर्चा की. जिसके बाद प्रशिक्षण सत्र में भूकंप के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया. मुंगेर जिला भूकंप की त्रासदी को पूर्व में झेल चुका है. जिसे लेकर प्रशिक्षकों ने भूकंप के समय संरचनाओं के ध्वस्त होने के तरीके, बचने का उपाय की जानकारी दी. इस दौरान भूकंप के समय मॉक ड्रिल में प्रतिक्रिया करने वाली टीम एवं उनके कार्य के बारे में जानकारी दी गई. सैद्धांतिक रूप से बताया गया कि भूकंप सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल कैसे किया जाना है. साथ ही भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने किया. जबकि राज्य आपदा मोचन बल से नवनीत कुमार, शत्रुधन कुमार, रितेश कुमार, सचिदानंद कुमार, चंद्रकला कुमारी कुमारी, पूजा कुमारी ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर सौरभ शांडिल्य, सुशांत, सपनी, कैंप लीडर अंशु प्रिया, मृत्युंजय, डॉ प्रमोद यादव, डॉ ईना आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










