स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी पर ग्रामीण हुए आक्रोशित, हिरासत में तीन युवक

Updated at : 02 Jan 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी पर ग्रामीण हुए आक्रोशित, हिरासत में तीन युवक

पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभया ब्रिगेड पुलिस टीम की व्यवस्था की गयी है

विज्ञापन

जमालपुर. पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभया ब्रिगेड पुलिस टीम की व्यवस्था की गयी है, लेकिन ब्रिगेड के सक्रिय नहीं रहने के कारण आज भी स्कूली छात्राओं को छेड़खानी का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को जमालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर स्थित एक गर्ल्स स्कूल जाने के क्रम में स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद स्थानीय लोग पूरी तरह आक्रोशित हो गये. वहीं मामला थाना पहुंचने के बाद अब पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर ग्रामीणों ने आरोपित युवक के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आरोपित अपने घर में बंद हो गये और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों ने बताया कि फरीदपुर क्षेत्र के दुक्खन पंडित का पुत्र सूरज कुमार स्कूल और कोचिंग जाने वाली लड़कियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है. शुक्रवार को भी सूरज और उसके दोस्तों द्वारा क्षेत्र की एक छात्रा, जो स्कूल जा रही थी. उसके साथ छेड़छाड़ किया गया. आये दिन यहां हो रही छेड़खानी से छात्राओं और बालिकाओं में भय का माहौल बन गया है और अब छात्राएं स्कूल जाने से भी डर रही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गर्ल्स स्कूल होने के बावजूद इधर अभया ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंचती है. इस कारण छेड़खानी करने वाले लड़कों का हौसला बुलंद है. कार्यकारी थाना अध्यक्ष टीपू सुल्तान ने बताया कि मामले में तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन