बिहार के इस पुल पर दो दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए क्या है वजह…

मुंगेर ब्रिज की तस्वीर
Bihar News: बेगूसराय और मुंगेर के बीच गंगा नदी पर बने रेल-सह-सड़क पुल पर 30 और 31 जनवरी को 5-5 घंटे के लिए आवागमन ठप रहेगा. यह निर्णय पुल के निरीक्षण और लोड टेस्टिंग के लिए लिया गया है.
Bihar News: बेगूसराय और मुंगेर के बीच गंगा नदी पर बने रेल-सह-सड़क पुल पर 30 और 31 जनवरी को 5-5 घंटे के लिए आवागमन ठप रहेगा. यह निर्णय पुल के निरीक्षण और लोड टेस्टिंग के लिए लिया गया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सूचना दी है कि 30 जनवरी की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और 31 जनवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क मार्ग पर आवागमन ठप रहेगा.
पुल से गुजरने वाले इस वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
इस दौरान, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर और भारत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR-SERC) चेन्नई के साइंटिस्ट पुल का इंस्ट्रूमेंटेशन एंड टेस्टिंग करेंगे. यातायात ब्लॉक किए जाने से पुल का निरीक्षण एवं टेस्टिंग का कार्य निर्बाध रूप से किया जा सकेगा. पुल से गुजरने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि वैकल्पिक मार्ग विक्रमशिला सेतु भागलपुर या सिमरिया राजेंद्र पुल का उपयोग करें.
Also Read: बिहार में दोहरी नागरिकता का एक और मामला, नेपाल की महिला चला रही PDS दुकान
5 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी रहेंगे तैनात
बता दें कि बलिया अनुमंडल के के एसडीओ एवं डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि इस रेल-सह-सड़क पुल श्रीकृष्ण सिंह सेतु के संपर्क पथ NH- 31 के कनेक्टिंग पॉइंट सहित संबंधित जगहों पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को तैनात करेंगे. डीएम के पत्र के आलोक में बलिया एसडीओ एवं डीएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर 5 जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी को 30 जनवरी को 11 बजे से शाम 4 बजे एवं 31 जनवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तैनात कर प्रशासनिक सतर्कता, निगरानी, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




