आज फिर शहर से लेकर गांव तक पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन
आज फिर शहर से लेकर गांव तक पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली

यह खबर मुंगेर शहर और आस-पास के गांवों में रहने वालों के लिए बेहद ही जरूरी है. क्योंकि गुरुवार को एक बार फिर कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. यह खबर मुंगेर शहर और आस-पास के गांवों में रहने वालों के लिए बेहद ही जरूरी है. क्योंकि गुरुवार को एक बार फिर कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी. इसे लेकर विद्युत विभाग की ओर से सूचना भी जारी कर दी गयी है और कहा गया कि मेंटनेंस को लेकर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेंगी. विद्युत विभाग से जारी सूचना के अनुसार, नंदलालपुर पीएसएसव से जुड़े टाउन फीडर के 11 केवी लाइन में मेंटनेंस का कार्य होना है. इसे लेकर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक टाउन फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में माधोपुर, हाजीसुभान, बीआरएम काॅलेज रोड, रायसर, चुरंबा सहित अन्य क्षेत्र शामिल है. गुरुवार को ही इसी पीएसएस से जुड़े टीवी टावर फीडर में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 11 केवीए लाइन में मेंटेनेंस को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे बभनगामा, चकासिम, मिन्नत नगर, सुजावलपुर, बेनीगीर, चुरंबा, सदर ब्लाॅक, बाकरपुर आदि गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगा. गुरुवार की सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 11 केवी चंडीस्थान फीडर व 11 केवी लालदरवाजा फीडर में पोल शिफ्टिंग व मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इसे लेकर उपरोक्त फीडरों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. इस फीडर से जुड़े श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, टीकारामपुर, लालदरवाजा, वसंत विहार काॅलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर, वीर कुंवर सिंह काॅलोनी सहित अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहेगा. सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने मेंटनेंस कार्य का उद्देश्य गर्मी के पीक लोड के समय लाइन ट्रिपिंग और शटडाउन से बचा जा सके ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो. उन्होंने निर्धारित समय से पहले बिजली आधारित काम करने की सलाह उपभोक्ताओं को दी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन