दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान विभिन्न संगठनों ने लगाया सेवा शिविर

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान विभिन्न संगठनों ने लगाया सेवा शिविर

. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार को मुंगेर शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा मार्ग में सेवा शिविर लगाया गया

विज्ञापन

मुंगेर. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शनिवार को मुंगेर शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा मार्ग में सेवा शिविर लगाया गया. जहां लोगों के लिये कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सेवा शिविर लगाया गया. जिसमें कार्यकारिणी के सचिव देव प्रकाश, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह, सदस्य शिशिर कुमार लालू, डॉ पंकज कुमार, मनोज जैन, रविशंकर पप्पू, अंजू भरद्वाज, पप्पू, मंटू ने श्रद्धालुओं की सेवा की. शिविर में मुख्य रूप से शुद्ध पेयजल, फस्ट ऐड, खोया पाया की व्यवस्था किया गया था. इधर भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ जिला ईकाई द्वारा विसर्जन शोभायात्रा मार्ग में निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया. जहां मुख्य अतिथि डॉ नीलकेतु के अलावे संगठन के जिला सचिव डॉ एफए साबरी, उपाध्यक्ष डॉ राव विरेंद्र सिंह रंजन, कोषाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, उपसचिव डॉ संजीव कुमार, महिला उपाध्यक्ष डॉ बबीता भारती, डॉ सोहेल साहब आदि मौजूद थे. सेवा शिविर में मेला देखने आये लोगों के लिये चिकित्सीय व्यवस्था की गयी थी. इसके अतिरिक्त चेंबर ऑफ कॉमर्स, नगर निगम, जनता दल यू सहित अन्य संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाया गया. जहां लोगों के लिये पेयजल, शरबत एवं प्राथमिकी उपचार की व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन