हिंदी के प्रयोग से कर्मचारियों की सृजनात्मक सहभागिता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास : सीडब्ल्यूएम

Updated at : 09 Apr 2026 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी के प्रयोग से कर्मचारियों की सृजनात्मक सहभागिता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास : सीडब्ल्यूएम

कारखाना के राजभाषा पुरस्कार समारोह के अवसर पर रेलकर्मी हुए पुरस्कृत, कवि गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन

जमालपुर. भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) के भव्य सभागार में रेल इंजन कारखाना जमालपुर के राजभाषा विभाग की ओर से वार्षिक राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि इरिमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल, इरिमी के वरिष्ठ आचार्य प्रेम प्रकाश तथा आमंत्रित कविगण थे. समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.

आयोजन हिंदी के प्रति समर्पण व प्रतिबद्धता का प्रतीक

कवि गोष्ठी में मुजफ्फरपुर की आरती कुमारी, मुंगेर के अनिरुद्ध सिन्हा, शिवनंदन सलिल, विजेता मुद्गल पुरी कुमार विजय गुप्त, जमालपुर के कवि प्रमोद कुमार निराला एवं बेगूसराय के सच्चिदानंद पाठक ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इरिमी के निदेशक और उपमुख्यमंत्री कार्मिक अधिकारी विजय कृष्ण राय ने भी अपनी रचनाओं का प्रभावशाली वाचन किया. गोष्ठी के उपरांत मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कवियों को अंग-वस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान कर सम्मानित किया. उपमुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्य यांत्रिक अभियंता क्रेन प्रीतम कुमार ने कहा कि यह आयोजन हिंदी के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए पूर्व रेलवे द्वारा रेल इंजन कारखाना जमालपुर को राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही क्षेत्रीय हिंदी नाटक उत्सव में कारखाना की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है.

हिंदी की गतिविधियों से कर्मचारियों की सृजनात्मक सभागिता हुई सुदृढ़

मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों ने न केवल कार्य स्थल पर हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया है. बल्कि कर्मचारियों की सृजनात्मक सहभागिता एवं आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ किया है. मुख्य अतिथि ने कविता क्या है विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं बल्कि संवेदनाओं अनुभूतियां एवं जीवन दर्शन की सशक्त अभिव्यक्ति है. मंच संचालन राजभाषा विभाग के प्रभारी डॉ हिमालय कुमार हिमांशु ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायिका कल्याण अधिकारी संजय कुमार तांती ने किया. मौके पर इरिमी के उप महानिदेशक प्रसनजीत कुमार, अयूब खान, डिप्टी सीएमई अभिनय कुमार, डॉ अभ्युदय, सौरभ कुमार, बीपी के मिंस, जयदीपेंदु खान, अभिषेक कुमार ,अनुराग सिंह, रवि राजपूत, सनातन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

सम्मानित होने वाले अधिकारी

राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अधिकारी वर्ग में उप मुख्य विद्युत अभियंता वीरेंद्र प्रफुल्ल कुमार मिंज, सहायक कार्य प्रबंधक अवधेश प्रसाद राय, रसायंग्य एवं धातु कर्मविद जयदीपेंदु खान, सहायक रासायनज्ञ एवं धातु कर्मविद शारदा कुमारी तथा सहायक कल्याण अधिकारी संजय कुमार तांती ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. कर्मचारी वर्ग में वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट रजनीकांत रंजन, पंकज कुमार, रविंद्र कुमार यादव और कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. निबंध लेखन में लिपिक आशीष कुमार, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में कनिष्ठ लिपिक अश्विनी कुमार, वाक प्रतियोगिता में अनुदेशक विनय कुमार, वर्तनी डिक्टेशन में शुभजीत कुमार सिंह और कंप्यूटर पर टंकण प्रतियोगिता में टेक्नीशियन-वन अमित कुमार ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया. इसके अलावा अन्य रेलकर्मियों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन