विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी विभागों से मांगी पेंडिंग फाइलों की सूची

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी विभागों से मांगी पेंडिंग फाइलों की सूची

मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी विभागों से दो दिनों के अंदर पेंडिंग फाइलों की सूची मांगी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी विभागों से दो दिनों के अंदर पेंडिंग फाइलों की सूची मांगी है. जिसके लिए कुलपति प्रो. संजय कुमार के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने पत्र जारी किया है. कुलसचिव ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार किसी भी कार्यालय में तीन कार्य दिवस के अंदर किसी भी फाइल के निष्पादन का निर्देश दिया गया है, लेकिन देखा जा रहा है कि कार्यालयों में लंबे समय तक फाइलें रखी रहती है. जिसे लेकर सभी कार्यालयों को पत्र भेजकर दो दिनों के अंदर पेंडिंग फाइलों की सूची मांगी गयी है. उन्होंने बताया कि सूची के अनुसार पेंडिंग फाइल के कार्यालय पहुंचने और उसके निष्पादन की समय सीमा को देखा जायेगा. यदि तीन कार्य दिवस के बाद भी कार्यालय में फाइल पायी जाती है तो संबंधित कार्यालय की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कुलपति द्वारा इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है. जिसके अनुसार तीन कार्य दिवस के अंदर किसी भी फाइल का निष्पादन हर हाल में किया जाना है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन