एनएच-80 पर अनियंत्रित वाहन कुचल रही जिंदगी, रफ्तार पर नहीं लग रही ब्रेक
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 16 May 2026 6:38 PM
विज्ञापन
भागलपुर का विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने का साइड इफेक्ट मुंगेर की सड़कों पर दिख रहा है.
विज्ञापन
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से एनएच-80 बना “हादसों का हॉटस्पॉट”
मुंगेर. भागलपुर का विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने का साइड इफेक्ट मुंगेर की सड़कों पर दिख रहा है. मुंगेर के एनएच-80 व गंगा पुल एनएच-333बी जाम की समस्या से कराह रहा है, वहीं दूसरी ओर आगे निकलने की होड़ में अनियंत्रित वाहन सड़कों पर लोगों की जिंदगी को कुचल रहा है. इस कारण एनएच-80 अब हादसों का हॉट स्पॉट बन गया है, लेकिन मुंगेर जिला प्रशासन वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण ध्वस्त हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है.24 घंटे के अंदर अनियंत्रित वाहन ने ले ली दो जिंदगी
भागलपुर की ओर से आने वाले छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहन, यात्री वाहन जाम में फंसने के डर से तेज रफ्तार से मुंगेर सीमा में वाहनों को दौड़ा रहे हैं. जो लोगों की जिंदगी को सड़कों पर रौंद रही है. 24 घंटे के अंदर अनियंत्रित वाहन ने एक छात्रा सहित दो को सड़कों पर कुचल डाला. 14 मई गुरुवार की रात बरियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर कल्याण टोला लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन से मवेशी पालक को कुचल दिया. जो शकहरा टोला निवासी 46 वर्षीय मंटू मंडल था. वह दियारा से मवेशी चरा कर अपनी भैंस के साथ घर लौट रहा था. दूसरी घटना 15 मई शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर भीड़ भाड़ वाले नौवागढ़ी बाजार भगत चौकी के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक छात्रा को कुचल दिया. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी प्रमोद कुमार पासवान की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी थी.अनियंत्रित रफ्तार बन रही जानलेवा, दहशत में लोग
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद मुंगेर जिले से गुजरने वाले एनएच-80, एनएच-333 बी, एसएच पूरा ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है. इसका सबसे ज्यादा असर अचानक इन सड़कों पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है. ओवरस्पीडिंग और अव्यवस्थित ओवरटेकिंग की वजह से आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पार करना तक मुश्किल हो गया है. पिछले कुछ दिनों में कई लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ चुके हैं. किसी की जान चली गयी, कई अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और रोज़मर्रा के राहगीर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं. इस कारण इन सड़कों को पार करने में भी लोगों को डर लग रहा है.प्रशासन की सुस्ती पर उठ रहे सवाल
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहनों का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है. इससे हर जिला प्रशासन भी वाकिफ है. प्रतिदिन घोरघट से लेकर बरियारपुर चौक तक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. नौवागढ़ी और तेलिया तालाब के पास महाजाम लग रहा है. जिससे एनएच व एसएच पर ट्रैफिक समस्या उत्पन्न हो रही है और लोगों की जान भी जा रही है. बावजूद इसके जिला प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है. न तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ करने की दिशा में कोई कदम जिला प्रशासन उठा रही है, और न ही साइन बोर्ड और स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था कर रही है. इस कारण प्रशासन की सुस्ती पर लोग अब सवाल उठाने लगे है.————————छात्रा की मौत और सड़क जाम मामले में अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर. शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने भगत चौकी नौवागढ़ी के समीप नौ वर्षीय छात्रा को कुचल दिया था, जबकि छात्रा की मौत के बाद आक्रोशितों ने एनएच-80 पर घटना स्थल के समीप सड़क जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया था. इसे लेकर अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया जाता है कि छात्रा की मौत मामले में मृतका के पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशोपुर निवसी प्रमोद कुमार पासवान के लिखित शिकायत पर यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. यातायात थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एएसआइ अयोध्या कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक, मालिक का पता लगाने में जुट गयी है. इधर, छात्रा की मौत के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया था. पुलिस के सामने ही आधे दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिये थे. जबकि स्थानीय दुकानों में भी तोड़-फोड़ किया था. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि सड़क जाम, तोड़-फोड़ को लेकर पुलिस के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें 10-12 लोगों को नामजद किया गया है. जबकि 100-200 लोगों अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










