उधना-मालदा टाउन 9, वापी-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 7 घंटे लेट

Published at :24 Apr 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

रेलयात्री रहे परेशान

विज्ञापन

जमालपुर. दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बुधवार को भी अनिश्चित विलंब से हुआ. बताया गया कि 09013 डाउन उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 04:42 बजे से लगभग 9 घंटे विलंब से अपराह्न 13:30 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 09061 डाउन वापी-भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:49 बजे से लगभग 7 घंटे विलंब से संध्या 17:52 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 13483 अप बालूरमठ-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:42 बजे की जगह 3:28 बजे आयी. जबकि 13414 डाउन भटिंडा-बेलूरमठ फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:59 बजे की जगह प्रातः 4:10 बजे पहुंची. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:29 बजे की जगह सुबह 4:05 बजे पहुंची. वहीं 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

आज चलेगी अलग-अलग समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन: जमालपुर.

मालदा रेल मंडल के भागलपुर रेलवे स्टेशन से अलग-अलग दो दिशाओं के लिए गुरुवार को समर स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिक मित्र ने बताया कि 09062 अप भागलपुर-रतलाम समर स्पेशल एक्सप्रेस भागलपुर से गुरुवार को अपराह्न 12:15 बजे रतलाम के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन रात्रि रतलाम पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं 09016 अप भागलपुर-पालड़ी अनरिजर्व्ड समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन भी गुरुवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे पालड़ी के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन मध्य रात्रि 23:50 बजे पालड़ी पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन