एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की दो गर्भवती

Updated:
विज्ञापन
एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की दो गर्भवती

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के 9 और 21 तारीख को गर्भवतियों की जांच के लिये एएनसी जांच शिविर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के 9 और 21 तारीख को गर्भवतियों की जांच के लिये एएनसी जांच शिविर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाता है. इसे लेकर 21 जुलाई को रविवार होने के कारण 22 जुलाई सोमवार को सदर अस्पताल में एएनसी जांच शिविर लगाया गया. जहां सुरक्षित प्रसव को लेकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का जांच किया गया. साथ ही गर्भ के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, संपूर्ण डायट आदि की जानकारी दी गयी. सदर अस्पताल में लगे एएनसी जांच शिविर में सुरक्षित प्रसव को लेकर गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. शिविर में कुल 76 गर्भवती महिलाओं का हेल्थ जांच किया गया. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की दो गर्भवती पायी गयी. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एएनसी जांच शिविर में डॉ स्वाति अटोलिया द्वारा कुल 76 गर्भवतियों की जांच की गयी. जिनके निर्देशन पर एएनएम स्कूल की ट्रेनी छात्राओं द्वारा गर्भवती महिलाओं का हाइट, वजन, बीपी, सुगर, सीबीसी सहित अन्य जांच की गयी. उन्होंने बताया कि शिविर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की दो गर्भवती पायी गयी. जिसका चिकित्सक के निर्देश पर दोबारा सभी प्रकार की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि जो एचआरपी की गर्भवती पायी गयी है. उसके स्वास्थ्य का मॉनिटरिंग संबंधित क्षेत्र की आशा द्वारा समय-समय पर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन