भागलपुर से रांची के बीच चलेगी दो परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चलेगी दो परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
जमालपुर
रेलवे में रेल यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भागलपुर और रांची के बीच जो परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिक मित्र ने बताया कि 08601 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर को रांची से संध्या 18 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी. जो दूसरे दिन सुबह 6:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. जबकि 08602 डाउन भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन भागलपुर से संध्या 17:35 बजे 22 सितंबर को रांची के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 5:20 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं 08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल रांची से 22 सितंबर की संध्या 18 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन प्रात 6:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. जबकि 08604 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन भागलपुर से 23 सितंबर को संध्या 17:35 बजे रांची के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन प्रात 5:20 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी और मुरी स्टेशनों पर रूकेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










