पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर में खुलेगा दो फ्रेश कैच कियोस्क, मिलेगी ताजी मछली
Updated at : 24 Feb 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर मुख्यालय में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘फ्रेश कैच कियोस्क’ (फिश आउटलेट) खोले जाएंगे.
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष जिला मत्स्य विभाग प्रस्तुत करेगा डेमो
मुंगेर. मछली प्रेमियों और स्थानीय मछली पालकों के लिए यह खबर काफी खुशियों वाली है. मुंगेर मुख्यालय में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘फ्रेश कैच कियोस्क’ (फिश आउटलेट) खोले जाएंगे. इसके खुलने से जहां मछली पालकों के लिए बाजार मिलेगा, वहीं अब ताजी और जिंदा मछली खरीदने के लिए लोगों को गंदगी और अव्यवस्था वाले पारंपरिक बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. सबसे अहम है कि मछली प्रेमियों को विभिन्न वेरायटी का टेस्टी डिश खाने को मिलेगा.जिला मुख्यालय में खुलेंगे दो आउटलेट्स
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. सरकार ने सात निश्चय-3 के अंतर्गत फ्रैश कैच कियोस्क सभी जिलों में अधिष्ठापन करने का निर्णय लिया है. जिला मुख्यालय में नगर निगम क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो फ्रैश कैच आउटलेट्स खोले जाएंगे. इसको लेकर मुख्यालय से जिला मत्स्य पदाधिकारी को पत्र भेज कर 15 गुणा 15 वर्ग फीट भूमि चिह्नित कर जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त, राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर उक्त भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा गया है. पत्र में कहा गया है कि स्थल चयन में सार्वजनिक क्षेत्र में किया जाय. जहां आबादी हो यानी हाट, बाजार, जिला परिषद, नगर निगम के बाजार, पुलिस लाइन के आसपास का क्षेत्र, रेलवे कॉलोनियों, बस स्टैंड एवं केंद्र सरकार के पीएसयू परिसर हो.सुधा बूथ की तरह खुलेंगे आउटलेट
ये आउटलेट सुधा बूथ की तर्ज पर अधिष्ठापित किया जायेगा. इन दुकानों में पैकिंग, सफाई, ढुलाई, बिक्री और प्रबंधन जैसे कार्यों के लिए स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. इससे जिले में मत्स्य पालन एक संगठित और लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित हो सकेगा, जबकि यहां पर मछली से बने विभिन्न प्रकार के टेस्टी डिश भी लोगों को खाने के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. कुल मिलाकर यह पहल मुंगेर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी.सीएम के सामने होगा डेमो
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा मुंगेर में संभावित है. जिस दौरान मत्स्य विभाग की ओर से इसे लेकर डेमो प्रस्तुत किया जायेगा. जिसे लेकर मत्स्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. हवाई अड्डा में फ्रेश कैच कियोस्क का डेमो प्रस्तुत किया जायेगा. जहां पर ताजी मछली, जिंदा मछली, मछली से बने व्यंजन, मछली काटने की मशीनें सभी रखी जायेगी. विदित हो कि मुंगेर में मछली का बड़ा कारोबार संचालित होता है. मुंगेर की सबसे बड़ी ताकत गंगा नदी है, जबकि कई झील भी है. इसलिए यहां ताजी मछलियां आसानी से उपलब्ध होती हैं. इन आउटलेट्स पर मुंगेर गंगा, झील व तालाब की रेहु, कतला, सिल्वर कार्प और ग्रास कार्प जैसी मछलियां मिलेंगी, जबकि दूसरे जिले और दूसरे राज्य से भी यहां मछली आती है.नगर निगम क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फ्रैश कैच कियोस्क अधिष्ठापित किया जायेगा. यहां मछली का छिलका छिलने व काटने के लिए ऑटोमैटिक मशीन लगी रहेगी, जबकि ताजी व जिंदा मछली लोगों को यहां उपलब्घ होगा. मछली से बने विभिन्न डिश उपभोक्ताओं को उपलब्घ कराया जायेगा. इसको लेकर स्थल चयन का काम लगभग पूरा हो चुका है.मनीष रस्तोगी, जिला मत्स्य पदाधिकारीB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




