चोरगांव से दो अपराधी तीन कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 8:12 PM
आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे दो अपराधियों के मनसूबे को पुलिस ने विफल कर दिया. पुलिस ने बुधवार की सुबह चोरगांव से तीन कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
प्रतिनिधि, असरगंज. आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे दो अपराधियों के मनसूबे को पुलिस ने विफल कर दिया. पुलिस ने बुधवार की सुबह चोरगांव से तीन कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इस मामले में असरगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मो. हसीब के लिखित आवेदन पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. दोनों गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव में दो अपराधी हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है. इसी सूचना पर एसआइ राजेश पासवान एवं राहुल कुमार ने पुलिस बल के साथ चोरगांव पहुंची और वासुदेव बिंद के घर छापेमारी की. इस दौरान घर से दो कट्टा एवं दो कारतूस बरामद किया गया. जबकि वासुदेव बिंद के पुत्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार विशाल कुमार के निशानदेही पर किशोरी बिंद के घर से एक कट्टा बरामद किया गया और किशोरी बिंद के पुत्र अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही गिरफ्तार युवक का मोबाइल भी जब्त किया गया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार व गिरफ्तार युवक के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










