मुंगेर जिले में मिले डेंगू के दो कंफर्म पॉजिटिव मरीज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर जिले में मिले डेंगू के दो कंफर्म पॉजिटिव मरीज

जिले में शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज पाये गये. जिसके बाद अबतक जिले में डेंगू के कुल कंफर्म मरीजों की संख्या सात हो चुकी है.

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज पाये गये. जिसके बाद अबतक जिले में डेंगू के कुल कंफर्म मरीजों की संख्या सात हो चुकी है. हालांकि इसमें अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं. जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ रमन कुमार ने बताया कि शनिवार को बरियारपुर प्रखंड के कुमारपुर निवासी 43 वर्षीय महिला तथा हवेली खगड़पुर प्रखंड निवासी 14 वर्षीय युवती एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पायी गयी है. दोनों मरीजों का सैंपल 26 सितंबर को जांच के लिए लिया गया था. उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाये गये दोनों मरीजों के प्रखंड अधिकारियों को पत्र भेजकर मरीज के घर और उसके आसपास फॉगिंग कराने को कहा गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में लार्वा साइट का छिड़काव किया जायेगा. बता दें कि इससे पहले गुरुवार 25 सितंबर को एलाइजा जांच में डेंगू के तीन पॉजिटिव मरीज पाये गये थे. जिसमें दो मरीज मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के पूरबसराय तथा शादीपुर के थे, जबकि एक मरीज धरहरा प्रखंड के दशरथपुर का था. वहीं इससे पहले सितंबर माह के आरंभ में एलाइजा जांच में डेंगू के दो पॉजिटिव मिले थे. जिसमें घोषीटोला निवासी 24 वर्षीय युवक तथा फरदा निवासी 22 वर्षीय एक युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद अबतक जिले में एलाइजा जांच में डेंगू के कुल सात पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन