पंचरुखी गांव में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :24 Apr 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पंचरुखी गांव में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

पंचरुखी गांव में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन

धरहरा धरहरा थाना के पंचरुखी गांव में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग कांड में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना के बाद फरार चल रहे कुदरताबाद निवासी राजेश कुमार उर्फ पोचा और सुमन कुमार तांती उर्फ बीसिया को शुक्रवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया. साथ ही पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. पंचरुखी गांव में 15 जनवरी की रात रंगदारी नहीं देने पर छोटू कुमार तांती पर गोली चलाई गई थी. जिसमें वह संयोगवश बच गया था. घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन आरोपियों छोटू कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ गोलू और अभिनव कुमार उर्फ नब्बा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. लेकिन दो लोग भाग निकले थे. आरोपियों ने पहले एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी, विरोध करने पर न केवल फायरिंग की गई, बल्कि पीड़ित से सोने की चेन भी छीन लिया था. पुलिस ने बताया कि रंगदारी, फायरिंग व लूटपाट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन