अहिंसा दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

Updated at : 30 Jan 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
अहिंसा दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर ही हम एक समता मूलक एवं शोषणविहीन समाज का निर्माण कर सकते हैं.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर/ तारापुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि गुरुवार को खड़गपुर एवं तारापुर में अहिंसा दिवस के रूप में मनायी गयी. मौके पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. तारापुर में स्कूली बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत कर उनके द्वारा देश के लिए दिये गये योगदान पर चर्चा की. तारापुर : पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक महेश कुमार सिंह, पारामाउंट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा, प्रबंधन समिति के सदस्य परिमल किशोर झा, प्रबंध निदेशक श्वेता मंजरी, प्रबंधक कुमारी अनुराधा, पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह और प्राचार्य उमेश पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया और गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके उपरांत स्कूली छात्रा आद्या झा, सुप्रिया कुमारी, छात्र आदर्श कुमार सिंह ने अंग्रेजी और हिंदी में भाषण देकर गांधी के विचारों को प्रस्तुत किया. निदेशक ने गांधी जी के तीन बंदर के तथ्य को प्रतीकात्मक तरीके से बताया. उन्होंने कहा कि गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर ही हम एक समता मूलक एवं शोषणविहीन समाज का निर्माण कर सकते हैं. मौके पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं समाजसेवी उपस्थित थे. हवेली खड़गपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अहिंसा दिवस की रुप में मनाई गई. पुण्यतिथि के मौके पर ग्रामीण व नगर क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी गई. नगर के संत टोला स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप खड़गपुर विकास मंच के सदस्यों और मां सरस्वती विद्यापीठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी को नमन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक सह सचिव शशि सौरभ ने की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने देश की आजादी के साथ नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया. गांधी जी का जीवन दर्शन हमारे समाज के लिए अनुकरणीय है. संजय कुमार आर्य ने कहा कि बापू ने समाज में समानता लाने एवं देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. मौके पर मिंटू ठाकुर सहित प्रबुद्धजन और मंच के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन