आज छह लाख से अधिक लाभ का बजट पेश करेंगी नगर सरकार
Updated at : 12 Apr 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर नगर निगम सरकार सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेगा बजट पेश करने जा रही है. जो 6 लाख से अधिक मामूली लाभ का बजट है.
विज्ञापन
मुंगेर. मुंगेर नगर निगम सरकार सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेगा बजट पेश करने जा रही है. जो 6 लाख से अधिक मामूली लाभ का बजट है. इस बजट में जहां विभिन्न स्रोतों से राजस्व (रेवेन्यू) बढ़ाने पर जोर दिया गया है. वहीं शहरी विकास, सौदर्यीकरण, पुराने बाजारों को पुनर्विकसित करने, नागरिक सुविधाओं का विस्तारीकरण पर जोर दिया गया है.
मुंगेर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3 अरब 84 करोड़ 98 लाख 64 हजार 91 रुपये का बजट प्रस्तावित किया है. यह बजट 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे नगर भवन सभागार में होने वाली आम सभा की बैठक के दौरान अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जायेगा. विदित हो कि बजट को पिछले दिनों हुए सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सदस्यों के बीच प्रस्तुत किया गया था. इसमें आय, व्यय और लाभ को दर्शाया गया था. जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. नगर सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में नगर निगम की कुल आय 3 अरब 84 करोड़ 98 लाख 64 हजार 91 रुपये का बजट पेश करेंगी. इसमें 3 अरब 84 करोड़ 93 लाख 55 हजार 266 रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, शहरवासियों के मनोरंजन के लिए 51 लाख 80 हजार 679, ओपन जिम सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए 54 लाख 63 हजार 100 रुपये खर्च सहित नाला, पीसीसी सड़क सहित अन्य नागरिक सुविधाओं पर राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया, जबकि होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य 9 करोड़ 58 लाख रुपये, बस स्टैंड से लगभग 27 लाख 84 हजार रुपये और टैक्सी स्टैंड से करीब 27 लाख 41 हजार रुपये सहित अन्य आंतरिक स्रोत से आय की व्यवस्था की गयी है. विदित हो कि मुंगेर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 355.57 करोड़ की आय और 355.52 करोड़ के व्यय का बजट पारित किया था.कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि 13 अप्रैल सोमवार को नगर भवन में बजट को लेकर आयोजित आमसभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जायेगा. यह बजट शहर के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था पर केंद्रित है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




