इंटर परीक्षा केंद्र के मार्ग में यातायात व्यवस्था हो सुदृढ़

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 03 Feb 2026 11:30 PM

विज्ञापन

इंटर परीक्षा को लेकर विभिन्न केंद्रों पर पहले दिन विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा छूटने वाले विद्यार्थियों को लेकर बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने जिला प्रशासन से केंद्र वाले मार्ग में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है

विज्ञापन

मुंगेर.

इंटर परीक्षा को लेकर विभिन्न केंद्रों पर पहले दिन विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा छूटने वाले विद्यार्थियों को लेकर बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने जिला प्रशासन से केंद्र वाले मार्ग में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पहले हर हाल में परीक्षार्थी को अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है. उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि जहां भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उक्त सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किया जाये, ताकि किसी भी परिस्थिति में जाम की समस्याओं के कारण 2 से 5 मिनट की देरी से विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रहें. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को लगभग 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा केन्द्र पर मोटर साइकिल या अन्य वाहनों से जाना पड़ता है. ऐसे में दो या चार मिनट विलंब होने पर विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन