स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 37,297 रजिस्ट्रेशन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 37,297 रजिस्ट्रेशन

अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारण रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों के लिये 16 अक्तूबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है. जिसमें पहले 16 से 18 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि दीपावली और छठ पूजा अवकाश के बाद दोबारा 29 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 37,297 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 31,650, विज्ञान संकाय में 5,268 तथा वाणिज्य संकाय में 379 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

——————————————-

शिक्षकेत्तर कर्मी रोस्टर को लेकर शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

मुंगेर . एमयू ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर से अबतक शिक्षकेत्तर कर्मियों के रोस्टर निर्माण को लेकर स्वीकृत पदों की सूची उपलब्ध नहीं कराने के कारण विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है. इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग निदेशक को कुलसचिव द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत कॉलेज तथा पीजी विभागों सहित प्रशासनिक कार्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर रोस्टर क्लीयरेंस का प्रस्ताव अबतक विश्वविद्यालय द्वारा अबतक तैयार नहीं किया गया है, क्योंकि कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मियों के सृजित पदों का ब्योरा अबतक टीएमबीयू, भागलपुर द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है. वहीं ब्योरा उपलब्ध नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन को शिक्षकेत्तर कर्मियों का रोस्टर क्लीयरेंस कराने में परेशानी का समाना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन