एमयू के शिक्षकेत्तर कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रह कर देंगे धरना-प्रदर्शन

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 21 May 2025 6:50 PM

विज्ञापन

सात माह के वेतन भुगतान व पूर्व की मांगों को अबतक पूरा नहीं करने से नाराज बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कालेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक रूप से अवकाश पर रहते हुए हड़ताल पर रहेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर. सात माह के वेतन भुगतान व पूर्व की मांगों को अबतक पूरा नहीं करने से नाराज बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कालेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक रूप से अवकाश पर रहते हुए हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर सभी अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा पत्र अपने-अपने प्राचार्य को सौंप दिया गया है. महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकेत्तर कर्मियों के सामूहिक अवकाश और धरना प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को ही कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर को पत्र सौंपा दिया गया है. उन्होंने कहा है कि पिछले सात माह से विश्वविद्यालय प्रशासन के नकारात्मक रवैये के कारण अबतक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो सका है. इस कारण अल्प वेतन भोगी कर्मी व उसके परिजनों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है. साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा कर्मियों के पूर्व की लंबित मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया है. जो विश्वविद्यालय के उदासीन रवैये को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के नकारात्मक रवैये को देखते हुए गुरुवार को सभी अंगीभूत कॉलेजों के कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. साथ ही विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर तालाबंदी करते हुए धरना देंगे, यदि इसके बाद भी विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं करती है तो शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन