एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

तीनों सत्रों में अबतक कुल 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 नवंबर से आरंभ की है. 20 नवंबर तक विद्यार्थियों को 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो जायेगी. इधर तीनों सत्रों में अबतक कुल 468 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का 20 नवंबर तक 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो जायेगी. इधर अबतक एलएलबी सेमेस्टर-2 में जहां 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं एलएलबी सेमेस्टर-4 में 166 तथा एलएलबी सेमेस्टर-6 में अबतक 143 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

——————————

एलएलबी सेमेस्टर-1 में 25 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन

मुंगेर – एमयू सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से आरंभ कर दिया है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये 15 से 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. जबकि 23 से 25 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 200 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रूपये का शुल्क देना होगा. वहीं नामांकन के पूर्व दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 136 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

————————————-

22 नवंबर तक पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि

मुंगेर – एमयू ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 को लेकर जारी पहले मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर से आरंभ कर दी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट में चयनित कुल 3560 विद्यार्थियों के लिये 17 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसके लिये विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन के साथ उक्त सत्र में रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थी नामांकन के पश्चात अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये 22 नवंबर तक अपना नामांकन व रजिस्ट्रेशन करायेंगे. इधर अबतक प्रथम मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 150 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 110, विज्ञान संकाय में 26 तथा वाणिज्य संकाय में 18 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन