स्नातक सेमेस्टर-1 के पांचवे दिन की परीक्षा आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 के पांचवे दिन की परीक्षा आज

समाजशास्त्र, उर्दू तथा आईआरपीएम विषय की परीक्षा होगी.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके पांचवे दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, संगीत, पाली, समाजशास्त्र, उर्दू तथा आईआरपीएम विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी के ग्रुप-डी में शामिल विषय राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा संस्कृत की परीक्षा ली जायेगी.

————————————-

27 जनवरी को होगी पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा

मुंगेर . एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से चार केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके सातवें दिन की परीक्षा अब 27 जनवरी मंगलवार को ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय गणित, जंतु विज्ञान, वणस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र, वाणिज्य के पेपर सीसी-13 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के पेपर सीसी-13 की परीक्षा की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन