स्नातक पार्ट-3 के 220 विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर कल तक शुल्क जमा करने का समय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 के 220 विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर कल तक शुल्क जमा करने का  समय

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न की. इसमें वेबसाइट पर आयी तकनीकी खराबी के कारण कई विद्यार्थियों ने निर्धारित नामांकन से कम शुल्क जमा किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न की. इसमें वेबसाइट पर आयी तकनीकी खराबी के कारण कई विद्यार्थियों ने निर्धारित नामांकन से कम शुल्क जमा किया है. ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने 12 मई तक अपने कॉलेज में नामांकन रसीद को सत्यापित करते हुये शेष राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन के प्रारंभिक दो दिनों में नामांकन शुल्क पोर्टल द्वारा कम भुगतान लिया गया. हालांकि, दो दिनों बाद पोर्टल पर सुधार करते हुए नियमित शुल्क का भुगतान लिया गया. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा दो दिनों में कम नामांकन शुल्क भुगतान किया गया है. वैसे विद्यार्थी अपने संबंधित महाविद्यालय से कम नामांकन शुल्क भुगतान रसीद को सत्यापित करते हुये 12 मई तक शेष बचे नामांकन शुल्क का भुगतान करेंगे. उन्होंने बताया कि दो दिनों में कुल 220 विद्यार्थियों ने कम नामांकन शुल्क का भुगतान किया गया है. जिसकी सूची भी सूचना के साथ अपडेट कर दी गयी है. सूची में शामिल विद्यार्थी निर्धारित अवधि तक अपना शेष नामांकन शुल्क भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन