स्नातक पार्ट-3 में अबतक 1193 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में अबतक 1193 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 7 मई से पोर्टल खोला गया है. इसमें विद्यार्थियों को 14 मई तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जबकि 15 और 16 मई को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क 500 तथा विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का शुल्क विद्यार्थियों को भरना होगा, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 1193 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 996, विज्ञान संकाय में 173 तथा वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

————–

कल होगी बीएड पार्ट-1 के अंतिम दिन की परीक्षा

मुंगेर. एमयू ने 3 मई से अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 5 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके अंतिम दिन की परीक्षा मंगलवार 13 मई को एक पाली में होगी. जिसमें बीएड पार्ट-1 के सी-7 (ए) पेडोलॉजी ऑफ स्कूल सब्जेक्ट-1 विषय की परीक्षा ली जायेगी.

आज बदं रहेंगे एमयू व कॉलेज

मुंगेर. एमयू के कार्यालय व सभी कॉलेज सोमवार को बुद्ध पूर्णि���ा अवकाश को लेकर बंद रहेंगे. बता दें कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश को लेकर एमयू मुख्यालय व कॉलेज बंद रहे. जबकि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद 13 मई मंगलवार से एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन