मुंगेर में 24 घंटे में ट्रिपल मर्डर, ASI समेत तीन की गोली मार कर हत्या, होली पर अपराधी चला रहे मौत का तांडव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Mar 2025 11:15 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Munger News: मुंगेर जिले में होली के पर्व पर अपराधियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया. पिछले 24 घंटे में इस जिले में अपराधियों ने ASI समेत 3 लोगों की हत्या कर दी.

विज्ञापन

Munger News: मुंगेर में होली के मौके पर 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई. घर के लोग रंग से होली मना रहे तो अपराधी उधर गोली चल रहे थे. जमादार संतोष कुमार सिंह और युवक की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इस बीच नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मोर्चा में होली के दिन शनिवार की देर शाम आपसी विवाद में आकाश तांती नामक युवक को पेट में गोली मार दी. आनन-फानन परिवार वालों ने जमालपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां घंटे इलाज के बाद आकाश ने दम तोड़ दिया.

छापेमारी जारी

घटना की सूचना के बाद नया रामनगर की पुलिस पहुंची. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि रामनगर मोर्चा मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. इस बीच एक पक्ष ने आकाश तांती नामक युवक के पेट में गोली मार दी. जमालपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अभी स्थिति नियंत्रण में है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

ASI के मौत पर मचा बवाल

मुंगेर के नंदलालपुर गांव में दो पक्षों में हुई झड़प में बीच-बचाव करते समय एएसआई संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर एएसआई संतोष कुमार सिंह एक आरक्षी के मौके पर पहुंचे. इस दौरान एक पक्ष ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल एएसआई को पटना के पारस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात तीन बजे उनकी मौत हो गई. यह घटना काफी दुखद है.

डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले में दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. घटना को दुखद बताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के पर्व पर जिस तरह से यह दुस्साहस का कार्य किया गया है, वह बिल्कुल भी माफी लायक नहीं है. सरकार इस मामले में पूरी कार्रवाई करेगी. असुर जैसी मानसिकता वाले लोगों को कुचलने के लिए एनडीए का निर्माण हुआ था. ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे. पूरी गंभीरता से सरकार काम करेगी. उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि अपराधी जिस भाषा में समझना चाहते हों, उसी भाषा में उन्हें समझाया जाए. अब जरूरत है अपराधियों को कुचला जाए.

इसे भी पढ़ें: Bihar: तीन दिन पहले घर से निकला युवक का गेहूं खेत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन