शराब के साथ एक तस्कर सहित तीन शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ एक तस्कर सहित तीन शराबी गिरफ्तार

हरपुर थाना पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

तारापुर. हरपुर थाना पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हरपुर थाना के एएसआइ धर्मेंद्र पासवान ने गश्ती के दौरान की. बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम गश्ती कर रही पुलिस को सूचना मिली कि दुरमट्टा के पास एक कारोबारी शराब की डिलेवरी देने आ रहा है जो हरपुर गांव की ओर से देशी शराब लेकर जा रहा है. इसी सूचना हरपुर बजरंगबली मंदिर के समीप पुलिस पहुंची, जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया जो हरपुर गांव का रहने वाला है. उसने अपना नाम सुनील पासवान उर्फ शमशेर पासवान बताया. उसके पास से एक झोला भी बरामद किया गया. जिसमें से करीब 5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ. जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इधर हरपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि पकड़ा गया शराबी बेलबिहमा निवासी विनोद यादव, राजीव कुमार तथा तारापुर नवटोलिया निवासी पंकज कुमार है. तीनों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन