घर का ताला तोड़ कर चोरों ने की नगदी व जेवरात की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 02 Feb 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

बिहमा गांव में चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने नगदी, जेवर सहित तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली.

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने नगदी, जेवर सहित तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. इस मामले में गृहस्वामी चंदन कुमार यादव ने तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि बिहमा गांव निवासी चंदन कुमार यादव जमालपुर में नौकरी करते हैं और सपरिवार वहीं रहते हैं. बिहमा गांव स्थित अपने घर में कभी कभार आते हैं. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में लगे ताले को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. रविवार की सुबह जब वह अपने घर बिहमा पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ है और समान बिखरा पड़ा है. तब उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया और घटना से अवगत कराया. चंदन ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 46 हजार रुपये नगद, सोना-चांदी के आभूषण यथा गले का चैन, बाली, झुमका की चोरी कर ली. जिसकी अनुमानित लागत 2.45 लाख है. इस मामले में उन्होंने अज्ञात चोर के विरुद्ध तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. विदित हो कि चोरों ने हाल के दिनों में पूर्व प्राचार्य के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उसके पुत्र भी बाहर में नौकरी करते हैं. इससे स्पष्ट होता है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिसिया कार्रवाई नगण्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन