आज एमयू मुख्यालय व कॉलेजों में रहेगा अवकाश

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :30 Apr 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
आज एमयू मुख्यालय व कॉलेजों में रहेगा अवकाश

शुक्रवार को मजदूर दिवस पर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू मुख्यालय और उसके सभी कॉलेज शुक्रवार को एक मई मजदूर दिवस अवकाश को लेकर बंद रहेंगे. विदित हो कि राजभवन द्वारा स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार को मजदूर दिवस पर विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद शनिवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. हलांकि इसके बाद 3 मई को रविवार का साप्तहिक अवकाश रहेेगा. जिसके बाद 4 मई सोमवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

आज से बीसीए व बीएए के लिये आवेदन

मुंगेर . एमयू अपने वोकेशनल विषयों के लिये सत्र 2026-29 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए पार्ट-1 में नामांकन के लिये शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार बीसीए व बीबीए में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 1 से 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

3 मई को जिले में होगी नीट की परीक्षा

मुंगेर . 3 मई को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर केंद्रीय विद्यालय जमालपुर के प्राचार्य को सिटी कोर्डिनेटर बनाया गया है. इस परीक्षा को लेकर केंद्रीय विद्यालय जमालपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर तथा बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय मुंगेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1,073 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण तथा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया है कि नीट परीक्षा 2026 कदाचार मुक्त वातावरण बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन