बच्चे के छट्ठी समारोह में जमकर हुई मारपीट, सात लोग घायल, एक रेफर

रात में मामला शांत हो गया. लेकिन गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और जमकर मारपीट हुई.
धरहरा
लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के महगामा गांव में बुधवार की रात बच्चे की छट्ठी समारोह के दौरान जमकर मारपीट व तोड़फोड़ की घटना हुई थी. उसी विवाद में गुरुवार को दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा चला. मारपीट में सात लोग घायल हो गये. जिसमें एक ही हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.महगामा निवासी सुरेश दास ने बताया कि घर में उसके पोते का छठ्ठी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोसी प्रिंस कुमार और सन्नी कुमार अपने सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंचा और तोड़फोड़ व मारपीट शुरू कर दी. बताया जाता है रात में मामला शांत हो गया. लेकिन गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष से राजेंद्र दास की पत्नी रजनी देवी (65), अर्जुन दास की पत्नी पर्मिला देवी (45), पप्पू दास का पुत्र प्रिंस कुमार (18) और अर्जुन दास का पुत्र सन्नी कुमार (17) शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से सुरेश दास, उनका पुत्र सोनू कुमार (35) और पत्नी सीता देवी (55) घायल हो गये. सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने सोनू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की.
पुराने विवाद में हुई मारपीट
ग्रामीणों की माने तो विवाद की जड़ करीब एक वर्ष पुरानी है. बताया जाता है कि सुरेश दास के पुत्र सोनू कुमार की शादी के दौरान संग्रामपुर थाना क्षेत्र बारात में गए प्रिंस कुमार और सन्नी कुमार के साथ लड़की पक्ष द्वारा मारपीट की कया गया था. जिसमें दोनों घायल हो गये थे. सन्नी एवं प्रिंस के पक्ष का आरोप है कि जानबूझकर साजिश के तहत उन्हें बारात में ले जाकर पिटवाया गया. जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि बारात में कुछ युवकों द्वारा अनुचित व्यवहार के कारण विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि बुधवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र से सोनू कुमार के ससुराल पक्ष के लोग महगामा छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. बारात में हुए मारपीट का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया.
कहते हैं थानाध्यक्ष
लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




