नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस से सबमर्सिबल व बिजली वायर की चोरी

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस से सबमर्सिबल व बिजली वायर की चोरी

सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आलम यह है कि अस्पताल परिसर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गया है

विज्ञापन

मुंगेर. सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आलम यह है कि अस्पताल परिसर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गया है और तैनात सुरक्षाकर्मी चैन की नींद सो रहे हैं. ताजा मामला नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस का है, जहां बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने सबमर्सिबल और बिजली का पूरा वायर ही काट लिया. इस चोरी के कारण गुरुवार को दिन भर कार्यालयों में अंधेरा पसरा रहा और भीषण गर्मी में स्वास्थ्य कर्मी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आए.यह कोई पहली घटना नहीं है. बीते कुछ महीनों में नेत्र विभाग और मलेरिया विभाग से एसी के पाइप और कीमती तार चुरा लिये गये थे. हद तो तब हो गई जब पिछले साल मॉडल अस्पताल के शौचालयों से नल तक की चोरी हो गई. लेकिन निजी एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों पर कोई आंच नहीं आई. सिविल सर्जन के कड़े निर्देश के बावजूद सुरक्षाकर्मी न तो निजी वाहनों का ब्योरा रख रहे और न ही अब तक विभाग को अपना ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराया है. सुरक्षाकर्मियों की यह लापरवाही जानलेवा भी साबित हो रही है. मार्च में लिफ्ट पर गार्ड की तैनाती न होने से एक मरीज अंदर फंस गया था, जिसे निकालने के लिए लिफ्ट का गेट तोड़ना पड़ा. इस अराजकता पर सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुरक्षा एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन