खरीदारी करने बाजार गयी महिला नहीं लौटी घर

Updated:
विज्ञापन
खरीदारी करने बाजार गयी महिला नहीं लौटी घर

भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र स्थित दिवाकर किता गांव के युवक पर अपहरण का आरोप

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला निवासी पंकज शर्मा की पत्नी चांदनी कुमारी आठ जून को बाजार में खरीदारी करने से घर से निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. इस मामले में खड़गपुर थाना क्षेत्र के खिरीडीह गांव निवासी चांदनी कुमारी की मां नूतन देवी ने अपहरण का आरोप लगाते हुए तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है और उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि कुम्हार टोला निवासी पंकज शर्मा की शादी खिरीडीह गांव निवासी चांदनी कुमारी के साथ हुई थी. आठ जून रविवार की संध्या लगभग छह बजे चांदनी अपने सात वर्ष की पुत्री और चार वर्ष के पुत्र को अपने घर कुम्हार टोला में छोड़कर तारापुर हाट से सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने घर में रखे चांदनी के मोबाइल की जांच की, तो पता चला कि चांदनी एक अन्य मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत करती थी. मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर पता चला कि यह नंबर भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के दिवाकर किता गांव निवासी राजेन्द्र शर्मा के पुत्र प्रवीण कुमार का है. परिजनों का आरोप है कि चांदनी दिवाकर किता गयी थी, जहां प्रवीण ने चांदनी का अपहरण कर कहीं छिपा रखा है. इस मामले में चांदनी की मां ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपित के मोबाइल को ट्रैक कर चांदनी की सकुशल बरामदगी की जाये. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन