नाका पहुंच एसपी ने की वाहनों की जांच

Updated:
विज्ञापन
नाका पहुंच एसपी ने की वाहनों की जांच

नाका पहुंच एसपी ने की वाहनों की जांच

विज्ञापन

मुंगेर. रेस ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शहर में बनाये गये नाका का बुधवार को एसपी सैयद इमरान मसूद ने निरीक्षण किया. साथ ही वाहन चेकिंग भी की. विदित हो कि रेस ड्राइविंग पर नियंत्रण को लेकर शहर के भगत सिंह चौक, लल्लू पोखर, दक्षिणी किला गेट, बांक मोड़, मुफस्सिल थाना के समीप व जमालपुर सहित कुल आठ स्थानों पर नाका लगाया गया है. इसका एसपी ने जायजा लिया. एसपी ने बताया कि नववर्ष पर हाई स्पीड बाइकर्स पर कंट्रोल के उद्देश्य से 8 स्थानों पर नाका लगाया गया है. जहां पुलिस बल की तैनाती करते हुए नाका से गुजरने वाले वाहनों की जांच का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा नाका पर तैनात पुलिस कर्मी हाई स्पीड बाइकर्स पर नजर रखेंगे. लहेरिया कट बाइक चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन