सप्ताह भर आसमान में छाया रहेगा बादल, होगी झमाझम बारिश

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Aug 2020 7:58 AM

विज्ञापन

सप्ताह भर आसमान में छाया रहेगा बादल, होगी झमाझम बारिश

विज्ञापन

मुंगेर शनिवार से अगले एक सप्ताह तक मुंगेर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी. अनुमान है कि जिले में हर रोज 10 एमएम बारिश होगी. जबकि आसमान में बादल भी छाया रहेगा. बिजली कड़कने के साथ ही व्रजपात होने की आशंका भी व्यक्त की गयी है. यह बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक होगी.

मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले एक सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाया रहेगा. जबकि इस सप्ताह के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. बिजली कड़कने के साथ ही गरज-चमक की संभावना है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 अगस्त से 11 अगस्त तक 10 एमएम बारिश होगी और हवा की गति 120 डिग्री रहेगा. जबकि 12 अगस्त को 5 एमएम बारिश होगी और हवा की गति 90 डिग्री रहेगी. यह भी बताया गया है कि इस सप्ताह न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 70 प्रतिशत और अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 90 होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेट रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन