स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण

स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण
18,408 में से 18,005 परीक्षार्थी रहे उपस्थित. किसी भी केंद्र पर नहीं हुआ कदाचार का मामला
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 के स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 परीक्षा केंद्रों पर शुरू की गयी है. परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान कुल 18,408 परीक्षार्थियों में से 18,005 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 403 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया.स्नातक सेमेस्टर-1 के दूसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी. प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-ए में शामिल विषयों की परीक्षा ली गयी, जिसमें जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, गणित, भौतिकी व गांधी विचार शामिल थे. इस पाली में कुल 8,118 परीक्षार्थियों में से 7,927 उपस्थित रहे, जबकि 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
वहीं दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-बी में शामिल विषयों एआइएच, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान व दर्शनशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें कुल 10,290 परीक्षार्थियों में से 10,078 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 212 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मंगलवार को स्नातक सेमेस्टर-1 की अगले दिन की परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-सी के अंतर्गत इतिहास, आइआरपीएम, पाली, समाजशास्त्र, उर्दू व संस्कृत विषयों की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-डी के अंतर्गत राजनीति विज्ञान, ग्रामीण अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र व मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










