ePaper

युवक का मुंगेर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

Updated at : 10 Jun 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
युवक का मुंगेर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

गोली लगने से घायल लखीसराय के युवक काे किया गया है भर्ती

विज्ञापन

मुंगेर. लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के सलारपुर गांव निवासी प्रसादी महतो के 27 वर्षीय पुत्र अंजनी कुमार को गांव के ही युवकों ने रविवार की रात आम के बगीचे में गोली मार दी थी. उसे गंभीर स्थित में मुंगेर के एक निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया है. जहां वह मौत से जंग लड़ रहा है. बताया जाता है कि अंजनी कुमार अपने बगीचे में मचान पर बैठ कर आम फसल की रखवाली कर रहा था. तभी गांव का ही तीन युवक वहां पहुंचा, और मचान पर चढ़ कर उसके सिर में हथियार सटा कर गोली मार दी. गोली चलने की आवाज पर परिजन व ग्रामीण दौड़ कर बगीचा पहुंचे तो मचान पर अंजनी को खून से लथपथ पाया. परिजनों ने उसे तत्काल मैदनी चौकी सरकारी अस्पताल लाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे मुंगेर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन