आज काफी बढ़ गयी है होली त्योहार की उपादेयता : शिवनंदन सलिल

Updated:
विज्ञापन
आज काफी बढ़ गयी है होली त्योहार की उपादेयता : शिवनंदन सलिल

साहित्य प्रहरी के तत्वावधान में मंगल बाजार में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता यदुनंदन झा द्विज व संचालन शिवनंदन सलिल ने किया

विज्ञापन

मुंगेर.

साहित्य प्रहरी के तत्वावधान में मंगल बाजार में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता यदुनंदन झा द्विज व संचालन शिवनंदन सलिल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रामवरण चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रथम चरण में होली की उपादेयता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए. गजलगो अनिरुद्ध सिन्हा ने कहा कि यह त्यौहार वास्तव में असली त्यौहार है, क्योंकि यह जाति, धर्म, वर्ग की दीवार तोड़ कर प्रेम बांटने का त्यौहार है. डॉ रामवरण चौधरी ने इसे यौवन उमंग और उल्लास का त्यौहार बताया. शिवनंदन सलिल ने कहा कि आज जब सियासत भी समाज को बांट रहा है, तो आज होली त्यौहार की उपादेयता काफी बढ़ गई है. आईटीसी के उपप्रबंधक रेवाशंकर ने होली को भारतीयता का प्रतीक बताया. ज्योति सिन्हा ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम और भाईचारे का है. इसे प्रेम से मनाएं. कार्यक्रम के दूसरे चरण में भव्य कवि गोष्ठी हुई. जिसमें अलख निरंजन कुशवाहा, अनिरुद्ध सिन्हा, शिवनंदन सलिल, विजेता मुद्गलपुरी, किरण शर्मा, कुमार विजय गुप्त,कुमकुम सिन्हा, ज्योति सिन्हा, साथी सुरेश सूर्य, कैलाश मंडल, सुनील सिन्हा, श्रेया सोनम, एहतेशाम आलम, रघुनाथ भगत ने अपने-अपने कविता का पाठ किया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन