दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, छर्रा लगने से दो महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, छर्रा लगने से दो महिला घायल

मुफस्सिल थानान्तर्गत शंकरपुर में रविवार की देर शाम सोहिल यादव व उसके सहयोगियों ने मजदूर सनोज कुमार के घर पर अचानक धावा बोल दिया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थानान्तर्गत शंकरपुर में रविवार की देर शाम सोहिल यादव व उसके सहयोगियों ने मजदूर सनोज कुमार के घर पर अचानक धावा बोल दिया. इस बीच दबंगों ने सनोज के भतीजा छोटना को खोजते हुए फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर घर से निकली दो महिलाओं क्रमश: सनोज यादव की पत्नी सरिता देवी और सनोज के भाई संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. सनोज ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भतीजा छोटना से किसी बात को लेकर करनेवाले सोहिल यादव से झगड़ा हुआ था. इसी बात को लेकर रविवार की रात सोहिल यादव, सूदन यादव,सुभाष यादव, संतोष यादव, मुन्ना यादव हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर पहुंचा और छोटना को खोजते हुए फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व छोटे भाई की पत्नी घर से बाहर निकली. गोली का छर्रा लगने से दोनों महिला घायल हो गयी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शंकरपुर में गोलीबारी की सूचना पर पुलिस को भेजा गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन