नौवें दिन भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रहा बाधित

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 28 May 2025 7:41 PM

विज्ञापन

शिक्षकों की हड़ताल जारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन व प्रैक्टिकल परीक्षा के बकाये राशि की मांग को लेकर 20 मई से बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संबद्ध कॉलेज के शिक्षक हड़ताल पर हैं. शिक्षकों का धरना प्रदर्शन नौवें दिन बुधवार को भी जारी रहा. इसके कारण पिछले नौ दिनों से स्नातक सेमेस्टर-3 के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य बाधित है. वहीं अब स्नातक सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों को भी अपने सत्र विलंब होने का डर सताने लगा है. महासंघ के मुंगेर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा कई सत्र की बकाया मूल्यांकन राशि, प्रैक्टिकल की मूल्यांकन राशि तथा वीक्षण कार्य की राशि अबतक शिक्षकों को नहीं दी गयी है. इसमें सत्र 2020-23 स्नातक पार्ट-2, सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की राशि अबतक नहीं दी गयी है. 22 मई को कुलपति प्रो संजय कुमार से शिक्षकों ने अपने बकाये राशि की मांग को लेकर वार्ता की, जिसमें कुलपति ने जल्द ही बकाये राशि के भुगतान का आश्वासन दिया. जबकि 24 मई को दोबारा परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की गयी, लेकिन वहां भी केवल आश्वासन दिया गया. अबतक बकाये राशि के भुगतान को लेकर कोई कार्य तक नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के धरने को लेकर अब विश्वविद्यालय के कोई अधिकारी वार्ता तक के लिए नहीं आ रहे हैं. इससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जबतक बकाये राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा, तबतक शिक्षकों की हड़ताल व धरना जारी रहेगा. मौके पर रामानुज सिंह, प्रो रामचरित्र, भवानी शंकर सहाय, जय किशोर शाह, सुधांशु शेखर, सच्चिदानंद प्रसाद, रामविलास चौधरी, रामकुमार सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, रमाकांत सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन