ePaper

आज से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया

Updated at : 18 Aug 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
आज से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया

आज से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के 33 कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित विद्यार्थियों के लिये 18 अगस्त सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने पूर्व में ही सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यूओ प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 18 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 25 अगस्त तक का समय दिया जायेगा. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. विदित हो कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अबतक दो मैरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है. जिसमें चयनित कुल 31,728 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. इसमें पहली मैरिट लिस्ट में 27,247 तथा दूसरी मैरिट लिस्ट में 4,481 विद्यार्थियों का चयन किया गया. जिसमें कुल 24,239 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 19,870, विज्ञान संकाय में 3,970 तथा वाणिज्य संकाय में 339 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. तीसरी मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन