मुंगेर में थाना से 100 मीटर दूर किशोर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
मुंगेर के सफियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना हुई. थाना भवन से कुछ दूरी पर एक 15 वर्षीय किशोर को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Munger Safiyabad Firing: मुंगेर. सफियाबाद थाना भवन से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारे गये 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग-80 स्थित चारभुजा मार्बल एंड ग्रेनाइट गोदाम के पीछे हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी थी. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले मुंगेर के इमरजेंसी हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मृतक किशोर की पहचान फतेहाबाद मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक चंदन यादव के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है. किशन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
गोदाम के पीछे दिनदहाड़े मारी गयी गोली
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर किशन कुमार को चारभुजा मार्बल एंड ग्रेनाइट गोदाम के पीछे गोली मारी गयी. घटनास्थल सफियाबाद थाना भवन से करीब 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है.
दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल था. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए मुंगेर के इमरजेंसी हॉस्पिटल पहुंचाया गया.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया. बाद में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गयी.
Munger Safiyabad Firing: पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की.
मुख्यालय डीएसपी ने बताया था कि किशोर को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने वाले आरोपितों की पहचान में जुटी थी.
किशोर की मौत के बाद अब पुलिस के सामने घटना के कारण और गोली चलाने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने की चुनौती है. फिलहाल गोली चलाने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.
थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े किशोर को गोली मारे जाने और बाद में उसकी मौत से इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है.
Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान
Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए