मुंगेर में पुलिस को देख भागे शराब तस्कर, 98 लीटर महुआ शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामनगर पुलिस ने देर रात शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 लीटर महुआ शराब जब्त की है. पुलिस को देखते ही भाग रहे तस्करों की गाड़ी पोल से टकरा गई, जिसके बाद वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मुंगेर : नया रामनगर थाना पुलिस ने शनिवार तड़के शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है. पुलिस को देखते ही भागने के दौरान तस्करों की कार पाटम रेलवे अंडरपास के समीप सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गयी. इसके बाद वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये.

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार, बरामद महुआ शराब | Prabhat Khabar Network
बरामद महुआ शराब | Prabhat Khabar Network

पुलिस की गाड़ी देख बढ़ा दी कार की रफ्तार

नया रामनगर थानाध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस टीम क्षेत्र में गश्ती और छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान सुबह करीब चार बजे पुलिस की गाड़ी पाटम रेलवे अंडरपास के टर्निंग के पास पहुंची.

इसी दौरान सामने से हुंडई चार पहिया वाहन (बीआर 10 एडी 1363) आती दिखी. पुलिस की गाड़ी की लाइट देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया.

अनियंत्रित कार पोल से टकरायी, तस्कर फरार

तेज रफ्तार में भागने के दौरान टर्निंग के पास चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया. इसके बाद वाहन सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया. दुर्घटना के बाद कार में सवार तस्कर वाहन छोड़कर आसपास के इलाके में अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली, जिसमें 98 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है. फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन