मुंगेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की मॉनिटरिंग के लिए बनी जिला स्तरीय यूनिट, पांच अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए एक जिला स्तरीय प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया गया है. यह यूनिट 180 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी करेगी और सुविधाओं की समीक्षा करेगी.

विज्ञापन

मुंगेर : जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण और मॉनिटरिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया गया है. यह यूनिट जिले में संचालित 180 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चल रहे कार्यों और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी करेगी. साथ ही इन केंद्रों का नियमित अनुश्रवण भी किया जायेगा.

विज्ञापन

पांच अधिकारियों को किया गया शामिल

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण और मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट गठित की गयी है.

इसमें गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ के. रंजन, डीपीएम फैजान आलम अशरफी, डीपीसी सुजीत कुमार, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी शशि प्रकाश और शहरी स्वास्थ्य केंद्र सलाहकार संदीप यादव को शामिल किया गया है.

हर माह होगी समीक्षा बैठक

गठित कमिटी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक माह बैठक करेगी. बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कॉम्प्रिहेंसिव रैंकिंग, क्रियाशीलता और डिजिटल पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जायेगी.

इसके अलावा पीएलपी और टीबीआई को भी सुदृढ़ करने की दिशा में काम किया जायेगा. प्रत्येक माह बैठक संपन्न होने के बाद एचडब्ल्यूसी कोषांग को बैठक की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी कमिटी की होगी.

मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर रहेगी नजर

जिला स्तरीय प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और केंद्रों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी करेगी. इसका उद्देश्य केंद्रों के संचालन को बेहतर बनाना और मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की स्थिति पर नजर रखना है.

सिविल सर्जन ने बताया कि जिला स्तरीय प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के गठन की सूचना विभाग को भेज दी गयी है. संबंधित कमिटी को विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन