कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल इंजन में आई तकनीकी खराबी, एक घंटे रुकी रही ट्रेन

Updated at : 28 Feb 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल इंजन में आई तकनीकी खराबी, एक घंटे रुकी रही ट्रेन

जब ट्रेन रतनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक अपराह्न 12:20 बजे पहुंची, इस ट्रेन के इंजन में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई.

विज्ञापन

जमालपुर. कामाख्या से चलकर दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल रतनपुर रेलवे स्टेशन समीप पहुंचते ही उसके इंजन में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गयी. जिसके कारण ट्रेन रतनपुर स्टेशन समीप एक घंटा से अधिक समय तक रूकी रही. जबकि इस दौरान रेलयात्री परेशान रहे. जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:25 बजे है, परंतु शुक्रवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घटे 11 मिनट विलंब से चल रही थी. इस दौरान जब ट्रेन रतनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक अपराह्न 12:20 बजे पहुंची, इस ट्रेन के इंजन में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई. इससे पहले 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस जमालपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयी. इधर रतनपुर रेलवे स्टेशन पर इंजन की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया गया. लगभग एक घंटे रतनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन के इंजन की तकनीकी बाधा को दूर किया जा गया. जिसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटा 8 मिनट लेट से अपराह्न 13:33 बजे जमालपुर पहुंची. उधर, महाकुंभ मेला को देखते हुए रेलवे द्वारा 10 दिनों से गुरुवार तक 12367/12368 भागलपुर-आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन को कैंसिल कर दिया गया था. जिसका दोबारा परिचालन शुक्रवार से आरंभ हो गया. शुक्रवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:49 बजे से लगभग 30 मिनट विलंब से चलकर 13:19 बजे जमालपुर पहुंची. ट्रेन इस रेलखंड की सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेन है. जिसके कारण ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की संख्या भी अधिक थी. बताया गया कि शनिवार से 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस का परिचालन भी आरंभ हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन