ePaper

हंसडीहा समीप गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के इंजन में आयी तकनीकी खराबी

Updated at : 12 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
हंसडीहा समीप गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के इंजन में आयी तकनीकी खराबी

ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. गोड्डा से चलकर रांची जाने वाली 18604 अप एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में हंसडीहा समीप तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गयी. इसके कारण ट्रेन लगभग तीन घंटे लेट हो गयी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 18:02 बजे है, परंतु जमालपुर में बताया गया कि यह ट्रेन 3:30 घंटे लेट चल रही है. इतना ही नहीं इस ट्रेन के पीछे चलने वाली 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस भी ट्रैक क्लियर नहीं रहने के कारण लेट हुई. जानकारी में बताया गया कि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस जब हंसडीहा स्टेशन पहुंची, तब उसके इंजन में तकनीकी बाधा आ गयी. यह ट्रेन वहां करीब एक घंटे रुकी रही. वहां से रवाना होने के बाद दोबारा इंजन में खराबी आने के कारण लगभग 3 घंटा विलंब से चलकर ट्रेन मंदारहिल पहुंची. इस ट्रेन के पीछे 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस भी चल रही थी. जो अपने निर्धारित समय पर दुमका से रवाना हुई थी, परंतु हंसडीहा में यह ट्रेन अपराह्न 15:17 से संध्या 19:10 बजे तक रुकी रही. बाद में गोड्डा-रांची एक्सप्रेस के इंजन की तकनीकी बाधा दूर होने के बाद परिचालन सुचारू हुआ. वहीं दुमका-पटना एक्सप्रेस के बारे में यहां जमालपुर में बताया गया कि यह ट्रेन लगभग 4:30 घंटे लेट चल रही है. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर आने का निर्धारित समय 17:33 बजे था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन