ब्रह्मपुत्र मेल और विक्रमशिला सुपरफास्ट चल रही घंटों लेट, जमालपुर के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
जमालपुर रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network

जमालपुर रेलवे स्टेशन. | Prabhat Khabar Network

Indian Railways News : पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल पर ब्रह्मपुत्र मेल और विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं. इस कारण जमालपुर, भागलपुर और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Indian Railways News : पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत भागलपुर–जमालपुर–किऊल रेलखंड पर बुधवार को दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार थम गई. ब्रह्मपुत्र मेल और विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है.

ब्रह्मपुत्र मेल करीब सवा घंटे की देरी से चल रही

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप कामाख्या–दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे की देरी से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है. हालांकि सुबह 8:45 बजे तक यह ट्रेन कहलगांव भी नहीं पहुंची थी. कहलगांव से जमालपुर तक पहुंचने में सामान्यतः दो घंटे से अधिक का समय लगता है. ऐसे में ट्रेन के करीब सुबह 10:15 बजे जमालपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है.

विक्रमशिला सुपरफास्ट चार घंटे से अधिक लेट

आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी बुधवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे 20 मिनट की देरी से चल रही है. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे है, लेकिन सुबह 8:30 बजे तक यह ट्रेन बड़हिया स्टेशन भी नहीं पहुंच सकी थी. बड़हिया से जमालपुर तक पहुंचने में लगभग दो घंटे 15 मिनट का समय लगता है. रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन पूर्वाह्न 10:55 बजे तक जमालपुर पहुंच सकती है.

यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

दोनों प्रमुख ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण जमालपुर, भागलपुर और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित होने की आशंका है. स्टेशन पर मौजूद यात्री लगातार ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते रहे.

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेल यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें. इससे अनावश्यक इंतजार से बचा जा सकेगा और यात्रा की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन