काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Published by : AMIT JHA Updated At : 21 May 2026 6:19 PM

विज्ञापन

नेतृत्व मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) के महासचिव प्रो हरिश्चंद्र शाही, कार्यकारी महासचिव डॉ मुकेश कुमार एवं अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन ने किया

विज्ञापन

मुंगेर. तीन माह से बकाया वेतन, सीनियर स्केल में प्रोन्नति व शिक्षकों के सेवा संपुष्टि नहीं मिलने से नाराज मुंगेर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को अपने-अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. नेतृत्व मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) के महासचिव प्रो हरिश्चंद्र शाही, कार्यकारी महासचिव डॉ मुकेश कुमार एवं अध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन ने किया.

मुगुटा के आह्वान पर विश्वविद्यालय के 36 अंगीभूत कॉलेज एवं 18 पीजी विभाग के लगभग 250 शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. महासचिव ने कहा कि अगर हमारी मांगों को शीध्र पूरा नहीं किया जाता है तो संघ इस आंदोलन को आमरण अनशन तक लेकर जायेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी प्राध्यापक अपने दायित्वों के प्रतिवद्ध हैं, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन अधिनियम आधारित हमारी देयताओं का ससमय निष्पादन करे. उन्होंने कहा कि प्राध्यापक सरकार एवं विश्वविद्यालय की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं. जिसे लेकर चरणाबद्ध आंदोलन के तक काला बिल्ला लगाकर सभी प्राध्यापकों द्वारा कार्य संपादन किया गया. मौके पर सहायक महासचिव प्रो गिरीशचंद्र पांडेय, डॉ ओमप्रकाश, डॉ कुंडल कुमार, प्रभात कुमार, सुदर्शन कुमार प्रियदर्शी, डॉ शिवकुमार मंडल, डॉ बिजेंद्र कुमार ब्रजेश, डॉ अमित कुमार, ललितेश्वर कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ औरंगजेब, डॉ राजीव कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया.

डीजे कॉलेज में भी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

आरडी एंड डीजे कॉलेज में भी अपने-अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगाकर मांग पूरा नहीं होने पर विरोध जताया. कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ विश्वजीत विद्यालंकार ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों को फरवरी के बाद से अबतक लगभग तीन महीने का वेतन भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में समय पर वेतन भुगतान, प्रोन्नति, सेवा संपुष्टि एवं प्राध्यापकों की अधिनियम आधारित देयताओं के प्रति विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के नकारात्मक रवैये के विरुद्ध अब चरणबद्ध आंदोलन ही एकमात्र आधार है. सांकेतिक प्रदर्शन में कॉलेज के प्रो विद्या चौधरी, अध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार विश्वास, सह सचिव डॉ संतोष कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ कृपाशंकर पाण्डेय मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन