बिहार स्टेट टीम के सेलेक्शन ट्रायल में दिखायी प्रतिभा
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

कर्नाटक के बेंगलुरु में होगी 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप
विज्ञापन
मुंगेर. कर्नाटक के बेंगलुरु में 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप ( बालक व बालिका) आयोजित की जायेगी. इसके लिए शनिवार को बिहार स्टेट बालक एवं बालिका टीम का सेलेक्शन ट्रायल इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में संपन्न हुआ. इसमें बड़ी संख्या में खो-खो खिलाड़ियों ने भाग लिया और चयन के लिए जमकर पसीना बहाया.
खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार व मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया. इसमें मुंगेर सहित बिहार के अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. दिन भर खिलाड़ियों ने खुद को चयनकर्ता की नजर में लाने के लिए खूब पसीना बहाया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला आपदा पदाधिकारी संजय कुमार ने खेल व खिलाड़ी के उत्थान एवं विकास में प्रशासनिक स्तर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू, जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर, किलकारी मुंगेर प्रमंडल के सीपीसी पुष्कर मिश्रा, खो-खो एसोसिएशन के जिला सचिव हरिमोहन सिंह समेत अन्य मौजूद थे.22 नवंबर को लखीसराय में होगी स्टेट चैंपियनशिप
खो-खो खिलाड़ियों व जिला संघ प्रतिनिधियों के डिमांड पर 22 नवंबर को गुरुधाम आवासीय विद्यालय कोनीपार मानिकपुर सूर्यगढ़ा लखीसराय के ग्राउंड पर खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा बिहार स्टेट जूनियर बालक एवं बालिका चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा की गयी. यह घोषणा खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










