विधिज्ञ संघ चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, मतदाताओं से संपर्क कर रहे प्रत्याशी

Published by :RANA GAURI SHAN
Published at :13 Apr 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
विधिज्ञ संघ चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, मतदाताओं से संपर्क कर रहे प्रत्याशी

विधिज्ञ संघ चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, मतदाताओं से संपर्क कर रहे प्रत्याशी

विज्ञापन

18 अप्रैल को होगा मतदान, 1589 अधिवक्ता करेंगे वोटिंग, अध्यक्ष व महासचिव पद पर कड़ा मुकाबला

मुंगेर. मुंगेर विधिज्ञ संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान के लिये लगातार संपर्क कर रहे हैं. प्रत्याशी मतदाताओं के घर तक पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं. यह चुनाव 18 अप्रैल को होना है, जिसमें कुल 1589 अधिवक्ता मतदाता भाग लेंगे. चुनाव की तैयारी विधिज्ञ संघ के निर्वाचन पदाधिकारी कृष्ण्नंदन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की जा रही है. विधिज्ञ संघ चुनाव में कई पदों पर मुकाबला हो रहा है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष व महासचिव पद को लेकर है. अध्यक्ष पद के लिये सात उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें अमर सिन्हा, भागवत प्रसाद, दीपक कुमार गुप्ता, कुमार अवधेश नारायण, मनोज कुमार अरूण, पृथ्वी नाथ केशरी और शशिशेखर सिंह शामिल हैं. वहीं महासचिव पद के लिये भी सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें विभेष कुमार, चंद्रभानू साहू, महराणा प्रताप, प्रमोद कुमार यादव, राजनीति प्रसाद सिंह, रानी कुमारी वत्रिपुरारी कुमार वर्मा शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि इन पदों पर कई प्रत्याशी पूर्व में भी विधिज्ञ संघ के विभिन्न पदों पर आसीन रह चुके हैं.

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिये चार उम्मीदवार अनिल कुमार भूषण, ज्योति कुमार, राजकुमार सिंह व रामसेवक मंडल मैदान में हैं. अंकेक्षक के दो पदों के लिये चार उम्मीदवार अंजनी कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार, कमलेश नंदन सिन्हा एवं राकेश कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं. वरिष्ठ सदस्य के पांच पदों के लिये 13 उम्मीदवार तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिये 16 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से संपर्क कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं.

उपाध्यक्ष पद पर 10 उम्मीदवार मैदान में

विधिज्ञ संघ चुनाव में उपाध्यक्ष के तीन पद हैं, जिनके लिये कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अमित कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, अरूण कुमार गुप्ता, भूतेश कुमार, ब्रह्मदेव केशरी, गौरी कुमारी, कमल किशोर प्रसाद, निशिकांत यादव, रामानंद प्रसाद तथा सुनिल कुमार कनौजिया शामिल हैं.

संयुक्त सचिव व सहायक सचिव पद पर भी कड़ा मुकाबला

संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिये कुल 11 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें अंजनी कुमार, हिमांशु कुमार शर्मा, मीता कुमारी, रजनीकांत प्रसाद, रामबहादुर प्रसाद, राणा रंजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, शंभू कुमार सिन्हा, संजय कुमार राम, शिवकुमार शर्मा व त्रिभूवन कुमार शामिल हैं. वहीं सहायक सचिव के तीन पदों के लिये कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें आशीष कुमार, वरुण कुमार मंडल, फेकन साव, मनीषा सिंह, मृदुला कश्यप, नवीन कुमार, राकेश साह एवं रामेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं.

चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही पूरे विधिज्ञ संघ परिसर में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है. सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन