आज से कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
आज से कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश

राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 मई से 21 जून तक एमयू के कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश रहेगा.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू के कॉलेजों में शनिवार से ग्रीष्मावकाश हो रहा है. जिसके बाद अब कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन 21 जून के बाद होगा. विदित हो कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 मई से 21 जून तक एमयू के कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश रहेगा. जिसके बाद 22 जून से एमयू के कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन आरंभ होगा. हलांकि इस दौरान कॉलेज व विश्वविद्यालय में कार्यालय खुले रहेंगे.

————————-

27 मई तक पैट के लिये आवेदन का समय

मुंगेर – एमयू ने पीएचडी में नामांकन के लिये पैट 2024-25 को लेकर 26 अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा 17 विषयों में कुल 296 सीटों पर नामांकन के लिये आवेदन मांगा गया है. वहीं इसमें अबतक कुल 517 आवेदकों ने आवेदन किया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट 2024-25 परीक्षा के लिये 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिये 27 मई तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिये जहां सामान्य/बीसी/ईबीसी तथा ईडब्लूयएस कोटि के आवेदकों को 1500 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना है. वही एससी/एसटी तथा दिव्यांग कोटि के आवेदकों को 1200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट-2024-25 के लिये कुल 17 विषयों में 296 सीटों पर नामांकन के लिये आवेदन लिया जा रहा है. जिसमें अबतक कुल 517 आवेदकों ने आवेदन किया है.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन